कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका ऊदा देवी अर्पित की श्रदांजलि,,

Congress General Secretary Priyanka Gandhi paid tribute to Uda Devi, the heroine of the first freedom struggle.

Lucknow news today । कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका ऊदा देवी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती गांधी ने सोशल मीडिया X पर अपने संदेश में वीरांगना ऊदा देवी के क्रांतिकारी बलिदान को याद करते हुए नमन किया ।
प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, और पुष्प अर्पित किए गए और उनके क्रांतिकारी विचारों और बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि शहीद उदा देवी हम सभी के लिए प्रेरणा है कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जब देश में आवाज उठाने की भी आजादी नहीं थी उस समय 32 ब्रिटिश सिपाहियों को मौत के घाट उतार कर अपने राष्ट्रप्रेम का लोहा मनवाया । वीरांगना
ऊदा देवी क्रांतिकारी की वह अमरगाथा है जिसके हाथ से चली हर गोली ने महिलाओं के लिए बनी रूढ़ियों और चुनौती को ललकारा ।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी वह असाधारण योद्धा थीं जो एक बहादुर सेनानी, के साथ महिला सशक्तिकरण का प्रतीक के साथ विपरीत परिस्थितियों में खड़े होने की उदाहरण हैं जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में लखनऊ पर घेराबंदी करने वाले ब्रिटिश सेना के दो दर्जन से अधिक सैनिकों को मार गिराया।
प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव ने कहा कि जिस उम्र में महिलाओं को घर परिवार की छाया में रहने की उम्मीद की जाती थी उस उम्र में ऊदा देवी ने युद्ध के मैदान में पदभार संभाला और अवध के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी, ऐसे स्वतंत्रता नायक हमेशा हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे। वीरांगना ऊदा देवी के शहादत दिवस के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष – पूर्व मंत्री अजय राय, प्रदेश महासचिव – प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता सचिन रावत, प्रवक्ता उमाशंकर पांडेय, प्रेम नारायण पाल जिला अध्यक्ष लखनऊ वेद प्रकाश त्रिपाठी, शाहनवाज आलम, डॉ0 जियाराम वर्मा, राजेश सिंह काली, आशीष अवस्थी, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, बदरे आलम सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Comment