यूपी के इस जनपद में बहुत ही दर्दनाक हादसा : करेंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत,,

Very painful accident in this district of UP: Four children died due to electrocution.

UP news today। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट अनुसार उन्नाव के बारा सरगर थाना क्षेत्र में फर्राटा पंखा में करंट आने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के बारा सरगर थाना अंतर्गत लालमन खेड़ा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार के घर के बरामदे में फर्राटा पंखा रखा था । बताया जा रहा है कि पंखे में करंट उतर आया था और इसको छूने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई । एक साथ चार बच्चों की करंट से मौत होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है । फिलहाल एक साथ चार बच्चों की मौत ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया गांव में मातम फैला हुआ है।

Leave a Comment