म्यामांर ने चीन को सौंपे 31 हजार संदिग्ध,, यह है आरोप,,

Myanmar handed over 31 thousand suspects to China, this is the allegation,

म्यामांर की सरकार ने 31 हजार संदिग्धों को चीन के सुपुर्द किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौंपे गए इन सभी पर इंटरनेट के जरिये चीनी लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की सैन्य सरकार ने चीनी नागरिकों के साथ फ्रॉड करने के मामले में 31,000 संदिग्धों को चीन के हवाले किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सौंपे गए इन सभी के ख़िलाफ़ फोन और इंटरनेट के ज़रिए चीनी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप हैं
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ हफ़्तों में चीनी सरकार ने म्यामांर की सीमा के नज़दीक रहने वाले आपराधिक गिरोहों के ख़िलाफ़ अपने अभियान को तेज किया है। ये आपराधिक गिरोह चीन से लगती म्यांमार सीमा के पास सक्रिय हैं. और वहीं से चीनी नागरिकों को निशाना बनाते हैं। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों को चीन के हवाले किए जाने की एक वजह म्यांमार की सेना और नस्लीय गुटों के बीच हिंसा को बताया जा रहा है। बीबीसी के अनुसार चीन ने कहा है कि इनमें से 63 लोग आपराधिक गिरोहों में शीर्ष नेता हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र कहता है कि ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोगों को कई बार जानबूझकर ये काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।( साभार बीबीसी )

Leave a Comment