मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द से जल्द मिले गुनाहों की सजा* : प्रमुख सचिव गृह

UP news today। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम मे सूबे के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, एसपी व पुलिस कमिश्नरों को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने जनपदों के टॉप-10 अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह निर्देश भी दिए है कि उक्त कार्रवाई से नियमित समीक्षा करने हेतु शासन को भी अवगत कराया जाय ।
प्रमुख सचिव गृह ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने जिले के चिन्हित टॉप-10 अपराधियों को सजा दिलाने व गवाहों की कोर्ट में शत-प्रतिशत उपस्थिति कराने एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह श्री प्रसाद ने बताया की अभियोजन निदेशालय द्वारा 25 मार्च 2022 से लेकर 31 अक्टूबर 2023 तक जनपद सिद्धार्थनगर में 7, मेरठ में 6, कौशाम्बी में 6, उन्नाव में 4, रायबरेली में 4, अयोध्या में 4, प्रयागराज में 3, हापुड़ में 3, देवरिया में 4, लखनऊ में 3, बलरामपुर में 2, कन्नौज में 2, इटावा में 2, गौतमबुद्धनगर में 2, फतेहपुर में 2, मुरादाबाद में 2, ललितपुर में 2, जालौन में 2, अमेठी में 2 सजा कराई गई है। इसी तरह अम्बेडकरनगर, महाराजगंज, सीतापुर, बिजनौर, बदांयू, कुशीनगर, जौनपुर, बस्ती, एटा द्वारा 1-1 सजा कराई गई है। उन्होंने प्रदेश के 46 जिलों द्वारा टॉप-10 अपराधियों को दोषसिद्ध कराने को लेकर रुचि न लेने पर असंतोष व्यक्त करते हुए शासन के आदेशों का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए है।






