(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर की यातायात व्यवस्था के लिए ई रिक्शा नासूर बनते जा रहे हैं। नगर में जाम का प्रमुख कारण बन गए हैं। ई रिक्शा चालकों की मनमानी से राहगीर व वाहन चालक परेशान हैं।
अतिक्रमण के कारण कारण नगर का मुख्य बाजार और मुख्य मार्ग गलियों के रूप में तब्दील हो गए हैं। जिसके कारण नगर में जाम लगा रहता है जाम के चलते वाहन चालक व राहगीर पहले से ही परेशान थे ऊपर से ई रिक्शों के चालकों की मनमानी ने नगर की यातायात व्यवस्था ही ध्वस्त कर दी है। देवनगर चौराहे पर खड़े ई रिक्शा के कारण चार पहिया के साथ दो पहिया वाहनों का भी पूरे दिन निकलना मुश्किल रहता है। इसके अलावा कहीं भी आड़ा तिरछा खड़ा करके सवारी को बैठाने और उतारने लगते हैं जिसके कारण दुर्घटनाएं होती है और जाम लगता है। पानी की टंकी, बिजलीघर, बस स्टैंड रोड पर खड़े ई रिक्शा न केवल नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त करते हैं बल्कि जाम का कारण भी बनते हैं। देवनगर चौराहे से सब्जी मंडी और पानी की टंकी से झंडा चौराहा होते हुए छोटी माता तक इनकी धमाचौकड़ी लोगों को परेशान कर रही। नगरवासी सुनील त्रिपाठी, सुबोध प्रजापति, अभिलाष तिवारी, विनोद कुमार, दीपक राजावत, अनिल शर्मा, धीरू गुप्ता आदि ने नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ई रिक्शा चालकों के लिए नियम बनाने और बड़े वाहनों की दिन में बाजार में इंट्री पर रोक लगाने की मांग की है।





