
Lucknow news today । लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तरह से कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया विभाग की संगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। आज हुई इस बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। उन्होंने सोशल मीडिया के पदाधिकारी का हौसला बढ़ाया और कहा आप हमारे सिपाही है और डटकर लड़ रहे हैं आपके हर दुख सुख में हम आपके साथ रहेंगे । आपके क्षेत्र में, आपके जिले में कोई भी घटना होती है तो उसे सोशल मीडिया के माध्यम से हम तक जरूर पहुंचाएं, हम स्वयं वहां पहुंचेंगे । उन्होंने बताया की सोशल मीडिया आज सशक्त साधन बन गया है लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को भाजपा के लोग तोड़ मरोड़ कर दुष्प्रचार कर रहे हैं हम सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसका मुंह तोड़ जवाब दे सकते हैं और अपने गौरवशाली इतिहास की संरक्षा कर सकते हैं । सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आयुष पांडे ने बताया कि भाजपा के झूठ फेक न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से हम खुलासा कर सकते हैं और कांग्रेस की नीतियों और को जन-जन पहुंचने का कार्य सोशल मीडिया के माध्यम से ही सही ढंग से हो पाएगा । सोशल मीडिया की अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने संगठन विस्तार पर चर्चा की और बताया कि कैसे ग्राम सभा स्तर तक संगठन को मजबूत कर सकते हैं। बैठक में मुख्य रूप से लिए गए निर्णयों में हर लोकसभा में प्रभारी एवं लोकसभा कमेटी का हर ज़िले मे गठन , ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक सोशल मीडिया विभाग का विस्तार, 18 मंडलों में सोशल मीडिया द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष ने निर्णय किया की सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के स्थायी सदस्य होंगे और हर delegation का हिस्सा होंगे, साथ ही लोक सभा चुनावों की हर कमेटी मे सोशल मीडिया पदाधिकारियों को समाहित किया जाएगा





