पेड़ से टकराई बाइक ,, दम्पत्ति हुए घयल,,

Bike collides with tree, couple injured

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से टकराई दंपत्ति घायल हो गए । रोड पर पड़े घायलों को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पमा निवासी चंद्रभान (35) पुत्र रामलखन पत्नी रुपाली (30) को लेकर गांव से किसी काम के चलते जालौन आ रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी बाइक सवार दम्पत्ति ग्राम सालाबाद के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराकर बाइक समेत दंपत्ति गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने घायल दंपत्ति को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Comment