राजस्थान में 6 दिन बाद भी मुख्यमंत्री न मिलने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कसा तंज,,कही यह बड़ी बात

Former CM Ashok Gehlot taunted on not getting Chief Minister in Rajasthan even after 6 days, said this big thing

Rajsthan news today ।राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हुए 6 दिन का समय बीत चुका है और अभी तक यहां पर यह भी तय नहीं हो पाया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? इस बात को लेकर शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है । मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इनकी पोल खुल गई है अगर यही हाल कांग्रेस की सरकार में हो जाता तो बीजेपी वाले कहते फूट है।

3 दिसम्बर को आये थे परिणाम

उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीय है कि राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव को परिणाम 3 दिसंबर को आ चुके हैं और इन परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हुए 6 दिन का समय बीत चुका है और अभी तक यहां पर मुख्यमंत्री पद की शपथ तो दूर यह भी तय नहीं हो पाया कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से कही यह बात

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं करती 5 से 6 दिन तक तो पता नहीं यह लोग क्या-क्या चिल्लाते की आपस में फूट है यह है वह है अब इनसे पूछिए कि 6 दिन हो गए हैं अभी तक मुख्य्मंत्री नहीं दे पाए । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कल जो गोगामेड़ी की हत्या हुई थी उसके लिए मुझे भारत सरकार को NIA की सिफारिश के लिए भेजना पड़ा जबकि यह मुख्यमंत्री को करना चाहिए था उन्होंने कहा कि गवर्नर साहब ने मुझे कार्यवाहक बना रखा है इसलिए मुझे वह काम करना पड़ा वह चाहते हैं कि जल्दी ही यह फैसला हो। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अभी तक 7-7 दिन तक मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पा रहे हैं कि अनुशासन की बात करते हैं। इनका चाल चरित्र पहले से ही एक्सपोज हो चुका है । उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा यह हाई कमान पर छोड़ दिया गया है वहीं इसकी घोषणा करेगा।

Leave a Comment