(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । कोई आपकी बुराई करता और इस दौरान आपको किसी पर क्रोध आए तो तुरंत प्रतिक्रिया करने से पहले कुछ देर शांत हो जाएं। आपका कुछ ही देर में आपका क्रोध स्वयं ही समाप्त हो जाएगा। यह बात नगर के श्रीबालाजी मंदिर हरीपुरा के पास आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भागवताचार्य पंडित राजेश द्विवेदी ने उपस्थित श्रोताओं के समक्ष कही।
सेवानिवृत्त शिक्षक सिद्ध नारायण साहू के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भागवताचार्य पंडित राजेश द्विवेदी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने धर्म के प्रति सचेत नहीं है, शायद यही कारण की हम खुद के प्रति सचेत नहीं है। धर्म हमारी जड़ में है, धर्म को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है, धर्म ही प्रभु से मिलवाता है। उन्होंने कहा कि धर्म ही है जिसकी शरण में जाने पर हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकते है और जब कोई धर्म को आगे बढ़ाता है तो उसके पैर खींचने वाले बहुत होते है। लेकिन इससे हमें विचलित नहीं होना चाहिए। कोई आपकी बुराई करता और इस दौरान आपको किसी पर क्रोध आए तो तुरंत प्रतिक्रिया करने से पहले कुछ देर शांत हो जाऐं। आपका कुछ ही देर में आपका क्रोध स्वयं ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जीवन हमें बार, बार नहीं मिलता। इसलिए इसे अच्छे काम में लगाना चाहिए। हमेशा दूसरों के भले के बारे में सोचो, ऐसा करने पर हमें भी अच्छा फल मिलेगा। तो वहीं, किसी के साथ बुरा करने पर हमें भी बुरा फल मिलता है। इस मौके पर परीक्षित रामश्री, सिद्धनारायण, धीरज, सौरभ, रामबाबू, कौशल, चंद्रभान, सुनील, नीरज, अखिलेश, विकास, अंगद, प्रभुदयाल, रघुवीर, प्रकाश श्रीकृष्ण, अमन, आर्यन, आयुष, प्रज्जवल, ध्रुव, कार्तिक, गीता, वनमाली आदि भक्त मौजूद रहे।






