कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया भारत जोड़ो यात्रा का लोगो लॉन्च,मीडिया से कही यह बात

Congress National President Mallikarjun Kharge launched the logo of Bharat Jodo Yatra, said this to the media

New Delhi news today । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण का लोगो लॉन्च किया। इस अवसर पर श्री खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, जो 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली है, देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन “न्याय का हक मिलने तक” भी लॉन्च किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी और मुंबई में खत्म होगी। यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

मीडिया से कही यह बात

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की इस यात्रा के माध्यम से सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई बेरोजगारी किसानों के मुद्दे मजदूरों की बुरी हालत अमीर गरीब की बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना आदि पर जन जागरण करने का भी यह मौका है हम सबसे यह बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हम लोगों को यह बताने भी जा रहे हैं और जो गो और पत्रकार छोटे-मोटे व्यापारी किस पत्रकार और पिछड़े वर्ग के व्यापारी और प्रबुद्ध है ट्राइबल क्षेत्र वह सब रास्ते में जुड़ जाते हैं एक-एक पॉइंट पर हमारी स्पीच होगी। वहां भी हम बताएंगे और लोगों की तकलीफ भी हम सुनेंगे क्योंकि हमारी बात कहने के लिए दूसरों की बात सुनने के लिए भी यह प्लेटफॉर्म है उसे किया जाएगा । श्री खड़गे ने कहा कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संगठनों से बात करेंगे उनकी बात समझेंगे और उसका सॉल्यूशन क्या होगा इसके लिए हमको बहुत बड़ा फायदा होगा और कांग्रेस केडर इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगी। उन्होने कहा कि हमने इंडिया गठबंधन के नेताओं और साथियों और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस पार्टी से संबंधित मित्रगणों ,सिविल सोसाइटी के भारत जोड़ो आए यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। वह भी वहां ज्वाइन हो जाएंगे और जिस जिस जगह उनकी भेंट होगी वहां पर भी बातचीत करेंगे ।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

श्री खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार खुलेआम ED को सीबीआई को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अलावा दूसरे छोटी-मोटी एजेंसी को विपक्ष के नेताओं के ऊपर और उनके रिश्तेदारों के ऊपर छोटे-मोटे लोग जो पार्टी के होते हैं उनके रिश्तेदारों के ऊपर हमला कर रहे हैं। उन्हें डरा रहे और डरा के अपनी बात मनवा रहे हैं। यह बहुत ताज्जुब वाली बात है कि एक आदमी को कलंकित करते हो यह ठीक नहीं है किसी को भी कहीं कांग्रेस वाले को पकड़ लो कहीं टीएमसी वाले को पकड़ ले कहीं टीडीपी वालों को पकड़ लो किसी को भी पकड़ लो आप तो किसी न किसी केस में उसको डालते हो और डालने के बाद अगर वह आदमी आपकी पार्टी में ज्वाइन होता है तो फिर इतनी बड़ी ड्राई क्लीन फैक्ट्री शायद आपके ही पास है हमारे पास कलंकित और उनके पास जाते ही white हो जाते हैं यह कैसे होता है। उन्होने कहा कि आप न्याय की बात करते हैं जो बात करते हैं हम बहुत स्वच्छ हैं निष्कलंक है यह बात करते मगर यह सब क्यों कर रहे जहां आपको दो-चार एमएलए कम मिले तो उन पर दबाव बनाकर कैस डालते हैं और उनको उठा लेते हैं वह सरकार क्लीन हो जाती है अगर ऐसे ही हुकूमत चली देश चला तो क्या होगा जो जनता से चुनकर आते हैं उनको खरीद फरोख्त कर के डरा धमका के शामिल कर लेते हैं तो क्या यह अच्छी बात है?

राहुल गांधी ने x पर कही यह बात

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ”हम अन्याय और अहंकार के खिलाफ, न्याय का नारा बुलंद करके, अपने ही लोगों के बीच वापस आ रहे हैं।’ राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “मैं सच्चाई के इस रास्ते पर चलने की कसम खाता हूं, जब तक मुझे न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता, यात्रा जारी रहेगी।”

Leave a Comment