केलिफोर्निया में रहने वाले रामभक्तों ने दान में दी एम्बुलेंस,, महासचिव चंपत राय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

Ram devotees living in California donated an ambulance, General Secretary Champat Rai flagged it off,

Ayodhya news today ।भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में मरीजों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए कैलिफोर्निया में रहने वाले भक्तों ने एक एंबुलेंस दान की है। इस एंबुलेंस को आज श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।

महासचिव चंपत राय ने मीडिया से कहा

कैलिफोर्निया के भक्तों द्वारा दान में दी गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि आतिथ्य भवन परिक्रमा मार्ग अयोध्या यह एक साधु का स्थान है संत के भक्तों के द्वारा समाज के लिए समर्पित संतों की शिष्य मंडली भारत में भी है और भारत के बाहर भी है। उन्होंने कहा कि उनके शिष्यों ने यहां आने वाले सज्जनों के लिए नागरिकों के परिवारों में कभी कोई दुर्घटना हो जाती है तो उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचना कहीं और पहुंचाना इसके लिए एंबुलेंस घरों में मृत्यु भी होती है शव को श्मशान घाट पहुंचना उसके लिए एक संवहन महाराज श्री के भक्तों ने नगर निगम को समर्पित की है । यह बहुत ही अच्छा कार्य है। उन्होंने कहा कि सारे देश में सेवा की है भावना बढ़ती रही तो यह समाज की जागरूकता का प्रतीक होगा संसार में भारत की छाप छोड़ेगा।

Leave a Comment