श्रीराम महायज्ञ के समापन पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन,,,

A huge Bhandara was organized at the conclusion of Shri Ram Mahayagya.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । श्रीगोहनी सरकार मंदिर पर श्रीराम महायज्ञ के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। मंडलेश्वर भगवानदास महाराज ने साधु, संतों को 600 चांदी के सिक्के व कंबल भेंट स्वरुप दिए।
श्रीगोहनी सरकार हनुमानजी मंदिर पर नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान जिसमें महिला व पुरूष भक्तों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर आहूतियां दीं। समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहूति दी गई और संपूर्ण विश्व में शांति की प्रार्थना की गई। अंत में गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गांव व आसपास क्षेत्र के लोगों के अलावा साधु संतों ने बढ़चर भाग लिया और भंडारे के प्रसाद को चखा। मंडलेवर भगवान दास महाराज गोहनी सरकार ने भंडारे में आए लगभग 600 साधु संतों को एक-एक चांदी का सिक्का व एक-एक कम्बल भेंट प्रदान किए। इस मौके पर मंडलेश्वर ब्रह्मनारायणदास कालपी, महंत विजयराम दास महाराज नाना महाराज मंदिर, महंत सुनीत मिश्रा संकटमोचन मंदिर, नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment