पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव व कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न,,पीएम मोदी ने X पर दी ये जानकारी

Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh, PV Narasimha Rao and agricultural scientist Swaminathan will get Bharat Ratna, PM Modi gave this information on X

New Delhi news today । एक बड़ी खबर शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली से आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव व देश के जाने-माने कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न पुरस्कार मिलेगा । इस बात की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौधरी चरण सिंह को जहां किसानों का बड़ा नेता माना जाता है। वह समाजवादी नेता रहे हैं। वहीं,वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन कृषि क्रांति के लिए जाने जाते हैं।

प्रभासाक्षी की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने के लिए मोदी सरकार का यह बड़ा दांव माना जा सकता है। इसके अलावा दक्षिण से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित कर केंद्र ने यह भी बताने की कोशिश की है कि वह सभी को साथ लेकर चलती है।


दिलचस्प बात यह भी है कि पीवी नरसिम्हा राव से पहले केंद्र की सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया था। नरसिम्हा राव और गांधी परिवार की दूरी भी खूब चर्चा में रही। मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

Leave a Comment