लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एसडीएम व सीओ ने लिया बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा, दिए ये निर्देश

Regarding preparations for Lok Sabha elections, SDM and CO took stock of the facilities available at the booths, gave these instructions

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । आगामी लोकसभा के चुनावों की तैयारियों की शुरुआत हो गई है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व में रहे संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का एसडीएम व सीओ ने निरीक्षण कर बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनावों को संपन्न कराने के लिए तहसील क्षेत्र में 248 बूथ बनाए गए हैं। तहसील क्षेत्र में उरई जालौन विधानसभा क्षेत्र के 101 और कालपी विधानसभा क्षेत्र के 147 बूथ बनाए गए। अभी तक संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निर्धारण नहीं हुआ है। चुनाव से पूर्व बूथों पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया हो जाएं, इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। एसडीएम सुशील कुमार व सीओ रामसिंह ने नगर के पोलिंग बूथ जालौन बालिका इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगर पालिका, छत्रसाल इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय सुढ़ार सालाबाद के बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोलिंग बूथों के भवन की स्थिति, बिजली, पानी, दिव्यांगों के लिए रैंप, शौचालय के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान बूथों पर सुविधाएं ठीक ठाक मिली। पोलिंग बूथ तक पहुंचने के रास्ते भी देखे गए। जिससे वहां तक आसानी से वाहनों के आलावा मतदाता भी पहुंच सकें। चुनाव के दौरान बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों के रहने के सुरक्षित व सुव्यवस्थित स्थलों की भी तलाश की गई। जिसमें औरैया रोड पर स्थित कन्हैयालाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर का भवन, छत्रसाल इंटर कॉलेज, सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैलाशीदेवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय का भवन को देखा गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाल विमलेश कुमार, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment