जालौन सामुदायिक केंद्र पर एक माह से छुट्टी पर गई महिला चिकित्सक, मरीजों को हो रही परेशानी, की ये मांग

Jalaun news today : जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला चिकित्सक एक माह से अवकाश पर चल रही है। चिकित्सालय में महीने भर से महिला चिकित्सक न होने के कारण महिला मरीज परेशान हो रहे हैं तथा इलाज के लिए भटक रहे हैं। महिला ने चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की व्यवस्था करने की मांग की है।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक का पद एक महीने से खाली चल रहा है। महिला चिकित्सक डां गरिमा सिंह एक महीने से अवकाश पर है। उनके अवकाश पर रहने के कारण महिलाएं उपचार के लिए परेशान हो रही है। एक तरफ नगर में प्राइवेट महिला चिकित्सक भी नही है। दूसरी ओर सरकारी चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक न होने के कारण महिलाओं को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।महिलाएं उपचार के लिए भटक रही है। महिलाओं को उपचार के लिए जनपद मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे उनका समय व पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। महिला मनोरमा दीक्षित, आरती गुप्ता , आशा श्रीवास्तव, नीलम, पूनम, संध्या,रजनी आदि ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन उपचार के लिए आने वाली एक सैकड़ा से ज्यादा महिलाएं परेशान हो रही है। उपचार के लिए भटक रही हैं। इन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाये जिससे उन्हें भटकना न पड़े।

Leave a Comment