
Jalaun news today । जालौन नगर में जुलूस ए मोहम्मदी के मौके पर नगर में निकलने वाले जुलूस को देखते हुए बिजली, सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संगठन के अध्यक्ष ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग की है। वहीं, तहसीलदार ने सम्बंधित विभागध्यक्षों से मिलकर व्यवस्थाएं ठीक कराने का भरोसा दिलाया है।
जुलूस ए मोहम्मदी के अध्यक्ष मुहम्मद अयूब ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार एसके मिश्रा सौंपकर बताया कि दिनांक 16 सितम्बर दिन सोमवार को इस्लाम मजहब के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौम ए पैदाइश पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन किया जा रहा है। यह जुलूस सुबह 10 बजे मोहल्ला नारोभास्कर मस्जिद इमाम चौक से शुरू होगा। जो पुराने राजकीय अस्पताल से होते हुए सब्जी मंडी, तहसील के सामने से, मोती मस्जिद, देवनगर चौराहे होकर कोतवाली रोड, कांजी हाउस चौराहा होकर पुराने बस स्टैंड से झंडा चौराहा, तकिया मैदान, मुरलीमनोहर मनोहर से नगर पालिका स्कूल होकर वापस मस्जिद इमाम चौक पहुंचेगा। जहां जुलूस का समापन होगा। उन्होंने इस दौरान जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने, अतिक्रमण को हटवाने व बिजली व सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने संबंधित विभागाध्यक्षों से मिलकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मुहम्मद साबिर, माहम्मद शाकिर, मुहम्मद आबिद, पूरन जाटव आदि मौजूद रहे।





