जालौन क्षेत्र की गौशाला में दो दिन से मृत पड़ा गौवंश,, ग्रामीणों में रोष,,BDO ने कही यह बात

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र की गोशालाओं में गोवंशों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मड़ोरी, अकोढ़ी दुबे के बाद अब रूरा मल्लू स्थित गोशाला में दो दिन से गोवंश मृत पड़ा हुआ है। अब तक किसी ने उसके अंतिम संस्कार की सुध नहीं ली है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू स्थित गोशाला में दो दिन से गोवंश मृत अवस्था में पड़ा हुए हैं। बारिश के मौसम में मृत गोवंश से दुर्गंध आने लगी है।

ग्रामीण रिंकू, मनमोहन, कुंवर सिंह, सुमित, शेरू, कल्लू आदि ने बताया कि ़दो दिन से गोशाला के अंदर मृत गोवंश पड़े होने की सूचना प्रधान समेत सचिव नीता राठौर को दी गई है। लेकिन अब तक न तो मृत गोवंश को उठाया गया है और न ही उसका अंतिम संस्कार किया गया है। दो दिन से गोशाला में मृत गोवंश के पड़े होने से उनसे दुर्गंध भी आने लगी है। बताया कि बारिश के मौसम में गोशााला में व्यवसथाएं दुरूस्त नहीं हैं। गोशाला के अंदर कीचड़ पसरा पड़ा है। गोवंशों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। मृत गोवशं से दुर्गंध आने से अन्य गोवंशों में भी रोग फैलने का डर सता रहा है। आरोप है कि कई बार सचिव से व्यवस्थाओं को दुरूस्रू कराने की मांग ग्रामीण कर चुके हैं। लेकिन अब तक उनकी ओर से गोवंशों की उचित व्यवस्था कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे गांव के लोग गोवंश की दुर्दशा देखकर मायूस हैं। इससे पूर्व भी एक सप्ताह में मांडरी की गोशाला और अकोढ़ी दुबे की गोशाला में गोवंशों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि गोशालाओं में व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराया जाए और यदि किसी गोवंश की मौत होती है तो तत्काल उसके शव का अंतिम संस्कार कर उन्हें दफनाया जाए। इस बाबत जहां सचिव नीता राठौर का फोन नहीं उठा तो बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें मृत गोवंश की जानकारी नहीं है। वह पता कर रहे हैं यदि मृत गौवंश को नहीं हटाया गया है तो उसे तत्काल हटा कर उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा और साथ ही प्रधान व सचिव को हिदायत दी जाएगी।

Leave a Comment