श्री बाल हनुमान मन्दिर लोना में 100 वां सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ हुआ सम्पन्न

Jalaun news today । नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान में श्री बाल हनुमान मंदिर लोना में शनिवार 7 सितम्बर 24 को 100 वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम हनुमान जी का पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण पुजारी अवधेश चन्द्र अवस्थी द्वारा किया गया ।तदुपरांत सामुहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ किया गया । अंत मे हनुमान जी की आरती पुष्पांजलि व प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोकी नाथ गुप्ता प्रदेश मंत्री इंद्रजीत सिंह गुर्जर निक्कू नगर अध्यक्ष शशिकांत वर्मा सुशील बाजपेयी अतुल द्विवेदी सोहनलाल गुप्ता रामकृपाल सन्तोष वीआईपी चंद्रप्रकाश सोनी राहुल यादव रविशंकर पाटकार चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव दिलीप कुमार ओमजा सिंह राजेश प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment