जालौन के इस मुहल्ला वासियों ने की एसडीएम से ये शिकायत की ये मांग

Jalaun news today । जालौन नगर में आम रास्ते में अतिक्रमण होने की लेखपाल की रिपोर्ट के बाद भी अब तक आतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस में राधे कॉलोनी निवासी निशांत, अखिलेश, संजय कुमार, कमलेश सोनी, सुरेश कुमार, नरेश बाबू आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि राधे कॉलोनी में प्रवेश के लिए 70 फीट का रास्ता है। इसी रास्ते में प्रवेश द्वार के पास ही एक महिला व एक पुरूष ने आम रास्ते में बांस बल्ली का टाल रखकर आम रास्ते को बाधित कर दिया है। इसको लेकर पूर्व में एसडीएम को शिकायती पत्र दिया गया था। जिस तत्कालीन एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर रास्ते की पैमाइश करने और अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमण को हटवाने के लिए आदेश किया गया था। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर रास्ते की पैमाइश की थी। पैमाइश में रास्ते मंे अतिक्रमण पाया गया था। जिसे हटाने के निर्देश अतिक्रमणकारियों को दिए थे। लेखपाल ने एक जून को इस रिपोर्ट को एसडीएम को भेजा था। लेकिन इसके बाद आज तक अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जिससे कॉलोनी में आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम से लेखपाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटवाने की मांग एसडीएम से की है।

Leave a Comment