उड़ते हुए कुएं में गिरा राष्ट्रीय पक्षी मोर,,वन विभाग व 112 की टीम ने निकालकर कराया इलाज

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में उड़ता हुआ राष्ट्रीय पक्षी अचानक से गांव में बने कुएं में जा गिरा। वन विभाग व 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर को बाहर निकाला और उसका इलाज कराया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरा राठौर में शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर उड़ रहा था। उड़ते हुए उसका अचानक से संतुलन बिगड़ गया और वह गांव में बने कुंए में गिरकर चिल्लाने लगा। ग्रामीणों ने जब कुएं में मोर की आवाज सुनी तो उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण काफी प्रयास के बाद भी मोर को बाहर निकाल नहीं सके। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 व वन क्षेत्राधिकारी हरी किशोर शुक्ला को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ वन दरोगा महेश कुमार, दैनिक वाचर परशुराम माली मौके पर पहुंच गए।

काफी मशक्कत के बाद उन्होंने मोर को कुएं से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। घायल मोर के इलाज के बाद उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गया।

Leave a Comment