रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ इसलिए छोड़ा जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी न हो तथा वह आराम से पैदल यात्रा कर सके। इसके साथ ही दुर्घटनाओं को रोका जा सका। नगर के फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है जिससे नगर की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है तथा जाम के झाम से जनता परेशान हैं।
नगर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले देवनगर से अंदर की ओर आनी वाली सड़क मुख्य मार्ग है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से बस समेत बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। मुख्य मार्ग पर दोनों ओर दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। फुटपाथ पर कब्जा कर अवैध से स्थायी रूप से सीढियां लगा ली गयी है। इसके साथ ही टीन शेड लगाकर, सामान रख कर कब्जा कर रखा है। सड़क के दोनों फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण बड़े वाहनों के क्रासिंग में दिक्कत होती है। इसके ही बुजुर्ग व बच्चों को फुटपाथ के अभाव में चलने में दिक्कत होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क पर दोनों ओर फुटपाथ गायब होने से मरीज को लेकर निकलने वाले वाहनों को दिक्कत होती है। मजे की बात तो यह प्रशासन अतिक्रमण हटा कर औपचारिकता तो करता है किन्तु एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद वह भूल जाता है तथा अतिक्रमणकारियों के सख्त कार्रवाई नहीं करता है। प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण जाम सुरसा के मुंह की तरह लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण नगर जाम के झाम से जूझने को मजबूर हैं। जाम के झाम से जनता कराह रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।





