रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता के नगर स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जालौन बालिका इंटर कालेज जालौन की बालिकाओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। भारत को जानो प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में जालौन बालिका इंटर कॉलेज की स्नेहा कुशवाहा व सान्या सिंह की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के भास्कर द्विवेदी व स्नेहा कुशवाहा की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा मनमोहन सिंह व शिवम गौतम की एनएसटी पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित यह प्रतियोगिता समारोहक अरविंद श्रीवास्तव, संरक्षक सुनील गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, जेपी मिश्रा, प्रेम कुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता सतीश सिंह सेंगर, मंगल सिंह चौहान, अश्विनी द्विवेदी, संगीता, शालिनी गुप्ता, महेश बिलैया, पीयूष गुप्ता की देखरेख में सम्पन्न हुई। जिसमें एमएल कांवेंट स्कूल की संस्कृति शुक्ला व सौम्या गुर्जर की टीम ने बाजी मारी। डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांशुल मिश्रा व तनिष्क गुर्जर की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा एनएसटी पब्लिक स्कूल के सामर्थ्य सिंह व देवांश दीक्षित की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में नगर क्षेत्र के 12 और जूनियर वर्ग में 16 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। निवर्तमान अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम 12 नवंबर को प्रांतीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में नगर का प्रतिनिधित्व करेंगी।




