रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में मिशन शक्ति के अंतर्गत ग्राम पमां में छात्राओं को एक दिन का प्रतीकात्मक प्रधान व प्रधानाध्यापक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
क्षेत्रीय ग्राम पमां में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रा नैंसी जाटव को एक दिन के लिए प्रधान पद का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान प्रधान बनी छात्रा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के बारे में भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गांव की सरकार को चलाने के तरीके बारे में भी जानकारी हासिल की। गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

उधर, छात्रा रिया कुशवाहा को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक पद का दायित्व सौंपा गया। जिसमें उन्होंने अभिभाभकों से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए कहा। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें अपना समय देने की भी अपील की। कहा कि अभिभावक शिक्षा दिलाने के साथ ही बच्चें केा नैतिक मूल्यों से भी परिचित कराएं ताकि उनमें संस्कार बने रहें। इस मौके पर प्रधान नीता, राकेश पटेल, सचिव संगीता यादव, प्रधानाध्यापिका अफसर जहां, आदि मौजूद रहे।





