सिपाही के साथ ड्यूटी पर रहे होमगार्ड पर लगा बदसलूकी का आरोप,,सीओ से शिकायत,जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में सोमवार की रात को ड्यूटी के दौरान छुट्टी न देने पर होमगार्ड ने अपने साथी पुलिस के जवान के साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस के जवान की शिकायत पर सीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सोमवार की रात पीआरबी 3631 पर होमगार्ड के साथ एक पुलिस के जवान की ड्यूटी लगी थी। पीआरबी बाईक रात करीब पौने नौ बजे चुर्खी रोड पर छंदा छाया गेस्ट हाउस के पास थी। इसी दौरान होमगार्ड जवान मुकेश ने पीआरबी के पुलिस जवान से घर जाने के लिए अवकाश मांगा। अवकाश न देने से नाराज होमगार्ड के जवान ने पुलिस कांस्टेबल निखिल के साथ बदसलूकी कर दी और जबरन अवकाश देने का दबाव बनाया। होमगार्ड के जवान द्वारा अनैतिक दबाव बनाकर ड्यूटी के दौरान अवकाश लेने और अवकाश न देने पर बदसलूकी करने के मामले की शिकायत पीड़ित पुलिस कांस्टेबल ने अपने अधिकारों से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ ने कही यह बात

इस बाबत सीओ सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment