रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के गल्ला मंडी में धान बेचकर घर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी। उक्त मामले में मृतक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां निवासी कल्याण सिंह व राजेंद्र दोहरे बीती 22 नवंबर को जालौन मंडी में बेचने के लिए आए थे। शाम करीब सात बजे वह दोनों मंडी में धान बेचकर ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर कल्याण सिंह चला रहा था। बिरहरा बंबा के आगे खेत में पानी लगाने के लिए सड़क पर पाइप डालकर ब्रेकर बनाए जाने से ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें कल्याण सिंह घायल हो गया था। जबकि राजेंद्र की मौत हो गई थी। उपरोक्त मामले में मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने और ट्रैक्टर के पलटने से पति की मृत्यु होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।





