भागवत कथा में भागवताचार्य ने सुनाई यह सुंदर कथा,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवताचार्य पंडित संदीप नरायण मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया गया। पंडाल में बैठे भक्तों ने जयकारे लगाए।
उरई मार्ग पर स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित संदीप नारायण मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब कंस का अहंकार बढ़ गया और वह अच्छाई और बुराई का भेद भूल गया तब भगवान को मानव रूप में पृथ्वी पर प्रकट होना पड़ा। श्रीकृष्ण का मथुरा की जेल में प्राकट्य होने के बाद वासुदेव ने रातों-रात उन्हें गोकुल में नंद बाबा के यहां पहुंचा दिया और उनके यहां जन्मी पुत्री को देवकी की गोद में दे दिया। उधर, गोकुल में जैसे ही सुबह सभी जागे तो नंदबाबा के यहां लाला का जन्म होने की बात पता चलते ही पूरा गोकुल जश्न मनाने लगा। सभी ब्रजवासी नाचते-झूमते हुए ‘नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की’ गाते हुए मस्त हो रहे थे। इस मौके पर पारीक्षित कमलेश पुजारी, महावीर सिंह गौर, सत्यम, रिंकू गुप्ता, विनय तिवारी, राजेश वर्मा, जसवंत, राधा, मोहिनी, विनीता, संगीता, रंजना आदि मौजूद रही।

Leave a Comment