गर्भवती महिला ने लगाया ससुराल वालों पर मारपीट के बाद घर से निकालने का आरोप,यह बताई बजह,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा गर्भवती महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकालने की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैठगंज निवासी काजल सोनी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पिता रामकुमार ने उसकी शादी 11 दिसंबर 2021 में राजस्थान के सीकर निवासी विक्रांत के साथ की थी। शादी के बाद सब ठीक ठाक चल रहा था। कुछ समय बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपयों की मांग शुरू कर दी। पिता ने कई बार ससुरालियों को समझाया कि अभी रुपये नहीं हैं। शादी में उन्होंने बहुत खर्च किया है। इस अतिरिक्त बोझ को वह सह नहीं पाएंगे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अभी वह गर्भवती है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने फिर से रुपये मांगे जब वह रुपये नहीं दे सकी तो पति ने उसके पेट में लात मार दी। जिससे उसके जीवन पर संकट उत्पन्न हो गया था। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद उन्होंने सारा स्त्रीधन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह वह पिता के पास पहुंची और तबसे पिता के साथ ही रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति विक्रांत, सास नर्वदा देवी, ननद अनुराधा देवी, देवर विमल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment