रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों का दुरुपयोग रोकने के तमाम प्रयासों के बाद भी घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग व्यापारिक कार्यों में धड़ल्ले से हो रहा है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन की नजर इन पर नहीं पड़ रही है।
सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलिंडर के व्यापारिक प्रयोग पर पाबंदी लगी हुई है। इसलिए इनका व्यापारिक प्रतिष्ठान में प्रयोग नहीं किया जा सकता है। घरेलू गैस सिलिंडर का व्यापारिक प्रतिष्ठानों में प्रयोग कानूनन अपराध है। इसके बाद भी मूंगफली विक्रेता, चाय विक्रेता, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, छोले भटूरे, चाट, समेत कई तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। इसके अलावा एलपीजी वाहनों में भी इनका प्रयोग किया जाता है। बावजूद इसके अभी तक घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यापारिक प्रयोग करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। नगर के अखिलेश लाक्षाकार, पवन, आलोक, प्रतीक आदि ने डीएम से मांग की है कि नगर में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यापारिक प्रयोग बंद कराया जाए जिससे सरकार को होने वाले राजस्व का नुकसान रोका जा सके साथ ही लोग भी सुरक्षित रह सकें।





