गेस्ट हाउस के बाहर ट्रेक्टर चोरी का मामला : संदिग्धों से पूंछतांछ करने में जुटी पुलिस,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में तीन दिन पूर्व गेस्ट हाउस के बाहर खड़े ट्रैक्टर चोरी होने के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछतांछ कर रही है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मरोड़ा निवासी अमरेंद्र सिंह दो दिसंबर की रात उरई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में में आयोजित शादी समारोह में सामान लेकर अपने ट्रैक्टर से पहुंचे थे। गेस्ट हाउस के बाहर ट्रैक्टर व ठिलिया खड़ा कर सामान उतारवाने लगे। इसके बाद सामान रखवाने अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो ट्रैक्टर व ठिलिया दोनों गायब थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ट्रैक्टर चोर की तलाश कर रही है। जिसमें पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है। जिनसे पुलिस पूछतांछ कर रही है।

कोतवाल ने कही यह बात

इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर चोरों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही ट्रैक्टर को बरामद कराया जाएगा।

Leave a Comment