Jalaun news today । जालौन नगर के जल संस्थान परिसर में लगे पेड़ को उखाड़ने के चक्कर में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नगर के आधा दर्जन मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित चल रही है। जलापूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
जल निगम द्वारा जल संस्थान के स्थानीय कार्यालय में पुरानी पानी की टंकी को तोड़ कर बड़ी टंकी बनाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुरानी टंकी तोड़ने के बाद निश्चित स्थान की सफाई की जा थी। गुरुवार की रात परिसर में लगे गूलर के पेड़ को मशीन से हटाते समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कार्यालय परिसर, सब सिडरी हेल्थ सेंटर परिसर में पानी भर गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कार्यालय परिसर में बनी टंकी नहीं भर सकी। टंकी न भरपाने व लाइन से पानी बहने के कारण मोहल्ला बैठगंज, काशीनाथ, भवानीराम, बापूसाहब, चुर्खीबाल, मुरलीमनोहर, खंडेराव की जलापूर्ति प्रभावित हुई। गुरुवार की सांय प्रभावित हुई जलापूर्ति शुक्रवार को पूरे दिन भी प्रभावित रही। जलापूर्ति प्रभावित होने 7 मोहल्ले के लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी जल निगम ने क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को ठीक नही करा पाया है। लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी नाली में बह गया है तथा कार्यालय परिसर जलमग्न हो गया है।
अवर अभियंता ने कही यह बात
अवर अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जल निगम को गुरूवार को ही अवगत करा दिया गया था। कर्मचारी काम कर रहे हैं और शनिवार को ठीक होने की उम्मीद है।





