रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने किसानों के उपयोगी गोल्डन कार्ड बनाये जाने वाले सीएससी केंद्र छिरिया में पहुंचकर निरीक्षण किया और किसानों को इस कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया।
छिरिया सलेमपुर स्थित सहज जनसेवा केंद्र पहुंचे एसडीएम ने किसानों को बताया कि किसानों के लिए बहुउपयोगी गोल्डन कार्ड बनाने और फॉर्मर रजिस्ट्री में आवेदन का कार्य आरंभ हो गया है। सभी किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (सीएससी केंद्र), या पंचायत सहायक, लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मियों की मदद से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस आवेदन के लिए केवल आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और खतौनी की आवश्यकता होती है। गोल्डन कार्ड और फॉर्मर रजिस्ट्री की सहायता से किसानों को अब शासन की किसानों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिल सकेगा। बताया कि किसान सम्मान निधि पाने के लिए यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। एसडीएम ने बताया कि सभी गांवों में मिशन मोड में कैंप लगा कर कार्य कराया जा रहा है। किसान स्वयं अपनी मोबाइल,, जन सेवा केंद्र या पंचायत सहायक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।





