सड़क पर जानवर बांधने को लेकर भिड़े ग्रामीण,,पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सड़क पर जानवर बांधने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों के बीच गाली, गलौज व हाथापाई हो गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी राजकुमार, संजू, श्रीनारायण व संतोष के बीच आम रास्ते पर जानवर बांधने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उनके बीच गाली, गलौज व मारपीट होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment