रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में ऑटो को ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद ने बाइक सवारों ने ऑटो सवार के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उरई कोतवाली के पटेल नगर निवासी विक्की सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की रात गोहन की ओर से पारिवारिक ऑटो से लौट रहा था। सहाव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर नरेंद्र व आलोक निवासीगण सहाव ने उनके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। साथ मे बैठे लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।





