श्रीवीर बालाजी मंदिर में चल रही भागवत कथा में कथाव्यास ने सुनाई यह सुंदर कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के उरई मार्ग पर स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में आयोजित 35 दिवसीय धार्मिक आयोजन के चौथे चरण में श्रीदेवी पुराण का आयोजन चल रहा है। चौथे चरण के चौथे दिन कथा व्यास पंडित शिवम नगायच ने श्रोताओं को यज्ञ के बारे में विस्तार से समझाया और उसके महत्व की जानकारी दी।
कथा व्यास पंडित शिवम नगायच ने श्रोताओं को बताया कि यज्ञ तीन प्रकार के होते है। सात्विक, राजस और तामस। यज्ञ में द्रव्यशुद्धि, क्रियाशुद्धि व मंत्रशुद्धि होना आवश्यक है। तभी यज्ञ सफल होता है। लोक में कीर्ति और परलोक में आनंद के लिए ही यज्ञ होता है। यज्ञ में सात्विक ब्राह्मण हो। राजाओं के यज्ञ को राजस यज्ञ कहते है जिसमें सुंदर मंडप सजा हो ,सुंदर यज्ञ वेदिका हो खूब धन खर्च हो रहा हो वो राजस यज्ञ कहलाते है। राक्षसों के यज्ञ को तामस यज्ञ कहा जाता है। यह किसी को हानि दिखाने, नीचा दिखाने के लिए यह यज्ञ होता है। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज, अनुरुद्ध विश्नोई, अंजनी श्रीवास्तव, भगवानदास गुप्ता, लवकुश, जय पचौरी, सुबोध, विनय, नरेश, आकाश, प्रीति, वंदना, सुशीला, प्रेरणा, संध्या, दिव्या, करुणा आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Comment