बिल्डिंग मटेरियल सामान रोड पर रखने वालों के खिलाफ चला अभियान,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर बिल्डिंग मैटेरियल का सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
नगर में कई स्थानों पर सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदारों के सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर बालू, गिट्टी आदि का भंडारण कर रखा है। सड़क पर बालू आदि पडी होने से कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में एसडीएम विनय मौर्य ने अभियान चलाया।

उन्होंने देवनगर चौराहे से बंगरा रोड और कोंच रोड से औरैया रोड तक सड़क किनारे भंडारण कर रखी गई बालू और गिट्टी की जांच की। जांच के दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे बालू और गिट्टी का भंडारण किया हुआ मिला। जिस पर एसडीएम ने तत्काल संबंधित दुकानदार को बुलाकर बालू और गिट्टी हटवाई। साथ ही आइंदा भंडारण मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यूपी माइन मित्र की बेबसाइट पर जाकर बालू और गिट्टी के भंडारण की जानकारी दें। साथ ही उसे लगातार अपडेट भी करते रहें। ताकि इसकी जानकारी भी मिलती रहे। भंडारण किसी भी दशा में सड़क किनारे नहीं होना चाहिए। इन निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment