बम्बा में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त,, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस,, हिरासत में संदिग्ध

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ग्राम खजुरी के पास माइनर में अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। शनिवार को महिला की शिनाख्त हो गई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। जिनसे पूछतांछ चल रही है। हालांकि अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह माइनर में लगभग 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। कम पानी होने की वजह से महिला का सिर पानी में था और आधा हिस्सा पानी के बाहर था। गले में कट का निशान भी नजर आ रहा था। शव के दाहिने हाथ में अंग्रेजी का ए व जीतू भाई लिखा था। जबकि बाएं हाथ में मोर पंख बना हुआ था। शव मिलने के बाद से पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। जिसमें महिला की शिनाख्त ज्योति बेलदार (35) पत्नी अमित कुमार निवासी मोहल्ला गणेशजी के रूप में हुई है। महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को भी पकड़ा है। जिनसे पूछतांछ चल रही है। पुलिस हत्या में प्रयोग किए गए सामान और शव को माइनर पर ले जाने वाले वाहन की भी तलाश कर रही है। मामले को लेकर कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment