जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा का समापन,,हुआ भव्य भंडारा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत रनवां में नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व साप्ताहिक भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने जमकर भंडारा चखा।
ग्राम पंचायत रनवां में नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर निर्भयदास त्यागी दूधाधारी महाराज की अध्यक्षता और पिंटू पागल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके अलावा यज्ञ स्थल पर पंडित रमा शास्त्री द्वारा भक्तों को भागवत कथा का श्रवण कराया गया। रात के समय रामलीला का भी आयोजन हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने जमकर भंडारे को चखा। कार्यक्रम में अरविंद निरंजन, ममता देवी, बृमा देबी, रजनी, राजपुरी, पुष्पा देवी, नीतू, गिरीशा, पार्वती देवी, बब्लू महाराज, महेंद्र पाल, रामबिटोले, राहुल, प्रहलाद सिंह, लल्लू महाराज, मोनू लंबदार, लल्लू बाबा, बंटी पटेल, वकील, अरविंद, राजा भईया, नेक सिंह, रामबाबू पटेल, अशोक कुमार, कुलदीप, लालजी महाराज, अवधेश निरंजन, कृपाराम साहू आदि ने सहयोग किया।

Leave a Comment