
IPS Transfer in up । उत्तर प्रदेश में रविवार की शाम को आईपीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई। आज यूपी में एक दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आज जिनके तबादले हुए हैं उनमें लखनऊ कमिश्नरेट के तीन डीसीपी भी शामिल है जिनके तबादले हुए हैं ।
इनके हुए तवादले
शासन द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें जौनपुर के एसपी डॉक्टर अजय पाल को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त डीसीपी बनाया गया है अंबेडकर नगर जनपद के एसपी रहे डॉक्टर कौस्तुभ को जौनपुर का नया एसपी बनाया गया है लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात केशव कुमार अंबेडकर नगर के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं एसपी कासगंज के पद पर तैनात अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का नया एसपी बनाया गया है कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त रही अंकिता शर्मा को कासगंज का नया एसपी बनाया गया है अनूप कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा गया है विक्रांत वीर को बलिया से देवरिया का नया एसपी बनाया गया है । लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी पश्चिम रहे डॉक्टर ओमवीर सिंह को बलिया का नया एसपी बनाया गया है लखनऊ में ही डीसीपी उत्तरी रहे राम नयन सिंह को बहराइच का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है चिरंजीव नाथ सिंह को हाथरस का एसपी बनाकर भेजा गया है। प्राची सिंह को 32 में वाहिनी पीएसी भेजा गया है। डॉ अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का नया एसपी बनाया गया है संकल्प शर्मा को पुलिस उपयुक्त लखनऊ बनाया गया है बहराइच की एसपी रही ब्रदा शुक्ला को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन भेजा गया है निपुण अग्रवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में उपयुक्त बनाया गया है। देखिये पूरी लिस्ट






