घर से बाहर गई युवती लापता,,माँ ने लगाई मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में घर से बाहर गई युवती दो दिन से लापता है। पीड़ित मां ने कोतवाली में सूचना देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी प्रीति देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी दो दिन पूर्व शाम को गांव में गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। रात में उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सभी नाते रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद भी उसकी कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित मां ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment