नाना महाराज मंदिर में चल रही भागवत कथा में कथाचार्य ने सुनाई ये कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के नाना महाराज मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक पंडित अवधेश शास्त्री ने श्रीकृष्ण बाललीला, कालिया मान मर्दन व गोवर्धन पूजा का सुंदर वर्णन किया।
नगर के बाजार बैठगंज स्थित नाना महाराज मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का आयोजन चल रहा है। भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पंडित अवधेश शास्त्री ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण के नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास हर रोज उनकी शिकायत आती थी। वह माखन चुराकर खा लेते जब मां उन्हें इसके बारे में कहती तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। बताया कि भगवान कृष्ण गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, अतरू हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा कालिया मान मर्दन की कथा का भी वर्णन किया गया। इस मौके पर इस मौके पर महंत विजय रामदासजी, गोपालजी गुप्ता, आशीष सोनी, वीनू गुप्ता, राधेश्याम पांडे, अवध किशोर त्रिवेदी, चंद्रशेखर, उमिला गुप्ता, प्रिया गुप्ता, किरन गुप्ता, डॉ. कुसुम लता त्रिवेदी, सुनीता, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment