रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813 वें उर्स के अवसर नगर के तकिया मैदान पर उर्स जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज का आयोजन किया गया।
नगर में तकिया मैदान के पास महफिले मीलादे मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लस का जिक्र पाक व जलसा आयोजित किया गया। जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज की शुरुआत तिलावते कुरआन शरीफ से की गई। उसके बाद देश में अमनो अमान के लिए दुआ की गई। महफिले मिलाद शरीफ और महफिले समा का आयोजन किया गया। जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज में दूर दराज व आसपास के अकीदतमंदों ने शिरकत की। इससे पूर्व ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के 813 वें उर्स मुबारक के मौक़े पर नगर में चादर घुमाई गई। जो तकिया मैदान से झंडा चौराहा, सब्जी मंडी, से नत्थू चौराहा होकर पुनः तकिया मैदान पर पहुंचा। इस चादर को ख्वाजा साहब की दरगाह पर भेजा जा रहा है। इस मौके पर सूफी कमरूद्दीन, सूफी नासिर, सूफी निजामुद्दीन, साबिर, सूफी फीरोज बाबा, अनीस सिद्दीकी, सूफी शाहरूख, सूफी जीशान कुरैशी आदि मौजूद रहे।




