सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू ने गोली मारकर की आत्महत्या,, यह बताई जा रही बजह,,

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू ने आज अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से सपा नेता कैंसर से पीड़ित थे और इसी से त्रस्त होकर आज उन्होंने गोली मारकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि मुजीबुर्रहमान समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रहे हैं । और वर्तमान में भी वह समाजवादी पार्टी में ही थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले दो सालों से बबलू कैंसर की खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी स्थिति खराब होती जा रही थी और आज इसी के चलते उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

डीसीपी पश्चिमी ने दी विस्तार से जानकारी

वजीरगंज थाना क्षेत्र में सपा नेता मुजीबुर रहमान बबलू के आत्महत्या करने के संबंध में डीसीपी पश्चिमी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज दिन में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज को सूचना प्राप्त हुई थी कि गंगा प्रसाद रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति जिनका नाम मुजीबुर रहमान उर्फ बबलू है उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर पर गोली मार ली है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण यह बात प्रकाश में आई कि 2 साल से वह कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी। संभवता यही वजह रही कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि इन्होंने अपने एक पारिवारिक मित्र को व्हाट्सएप पर अलविदा का मैसेज भी किया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है बबलू यार खत्म हो गया बबलू खत्म हो गया।

Leave a Comment