रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में संचालित खाद की दुकानों पर उपनिदेशक कृषि व उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर टीम ने खाद के नौ नमूने भरे है जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। एक दुकान बंद मिलने पर उसके मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
उपजिलाधिकारी विनय मोर्य व उप निदेशक कृषि सुशील कुमार उत्तम, लोकेश कुमार की टीम ने नगर में संचालित खाद की दुकान पर छापामारी की। टीम ने बंगरा मार्ग कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास संचालित प्रवीण ट्रेडर्स पंकज ट्रेडर्स व कृषक केन्द्र पर छापामारी की। इस दौरान खाद की उपलब्धता देखी गई और स्टाक रजिस्टर से उसका मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिला। मौके पर मिले किसानों से खाद की बोरी की कीमत पूछी तो सही मिली। टीम ने किसानों को असली खाद मिल रही या नहीं। यह जानने के लिए यूरिया, डीएपी खाद व मोनोजिंक सल्फेट के तीनों दुकानों से तीन-तीन नमूना भरे। निरीक्षण के दौरान टीम को वंदना ट्रेडर्स बंद मिला। एसडीएम ने बताया कि दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उपकृषि निदेशक सुशील कुमार ने बताया की खाद की दुकानों से खाद के नमूने भरे गये हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





