रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास व उपजिलाधिकारी विनय मोर्य की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतें पंजीकृत हुई। मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
शनिवार के स्थान पर सोमवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने की। इस दौरान सीडीओ व एसडीएम विनय मौर्य ने शिकायतों को सुना। जिसमें 11 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पंजीकृत कराईं। संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिनमें पुलिस विभाग की चार, बिजली विभाग तीन, राजस्व विभाग दो, विकास विभाग की दो शिकायतें पंजीकृत हुई। मौके पर किसी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार एसके मिश्रा, बीडीओ अरुण सिंह, एसीएमओ डॉ देवेंद्र भिटौरिया, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, डॉ. राजीव दुबे, बीईओ प्रीति सिंह, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार, मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।






