रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के चौकी स्थित कैलाश शिव मंदिर में बाबा खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना की गई। इससे पूर्व नगर में बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शनिवार की सुबह शुभ मुहूर्त में बाबा खाटू श्यामजी की शोभायात्रा निकाली गई। चौकी परिसर स्थित कैलाश शिव मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। जो छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, झंडा चौराहा, नाना महाराज मंदिर से बस स्टैंड, तहसील रोड, देवनगर चौराहा, काली माता मंदिर, सरस्वती मंदिर से होकर पुनः चौकी स्थित कैलाश शिव मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालु खाटू श्यामजी की प्रतिमा के साथ भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के बाद पंडित मंदिर परिसर में पंडित काजू महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित कराई। बताया कि बर्बरीक न्यायप्रिय थे। उन्होंने पांडवों के घमंड तोड़ा, साथ ही महाभारत में प्रण किया था कि वह पराजित होने वाले के पक्ष में युद्ध करेंगे। इसीलिए उनका नाम हारे का सहारा पड़ा है। बर्बरीक कृष्ण के अनन्य भक्त थे उन्होंने भगवान को अपना शीश हंसते हुए उनके चरणों मे अर्पित कर दिया था। इस मौके पर विजय वर्मा, राजासिंह सेंगर गधेला, चांदनी, श्रीगोविन्द स्वर्णकार, श्यामू, नागराज, अन्नू सोनी, अखिलेश सोनी, गजेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।





