वृद्ध जनों के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में स्थित वृद्ध आश्रम में श्यामजी गुप्ता ने पुत्री प्रियांशी का जन्म दिवस वृद्धजनों के साथ मनाया। उन्हें भोजन कराया गया और उन्हें कुछ मुद्राएं भी दी गईं।
वृद्धाश्रम में श्यामजी गुप्ता ने कहा कि वृद्ध की लकुटी, वृद्ध की चाल; वृद्ध ही जाने अपना जीवन-हाल। न कोई आलम्बन, न कोई बात; वृद्ध की लकुटी, जीवन-प्राण। ना कोई आस, ना कोई ढाल; वृद्धाश्रम एक नई ही चाल। इधर का मारा उधर पड़ा; वृद्धावस्था में निशक्त पड़ा। रामजी गुप्ता ने कहा कुछ वृद्ध धान्य-से, घर में पड़े सब धन है; बेटे दो हैं विदेश में, कमाते सब रत्न हैं। वृद्ध की सुध न उनको, मां-बाप लाचार हैं; ऐसा दिन भी आएगा; ये सोच वृद्ध परेशान है। राहुल साहू ने बताया वृद्धाश्रम में वृद्ध; रहने को लाचार है; अपनों का सुख नहीं; वृद्ध परेशान है। घुट-घुट कर बीतता जीवन, वृद्ध हताश है; वृद्ध की यह दुर्गति, वृद्धावस्था अब पाप है। सुलखान सिंह यादव ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना हमारा धर्म है जब तक हम जीवित रहेंगे तब तक हम वृद्ध जनों की सेवा करेंगे। पुष्पा देवी ने बताया कि वृद्धजनों की सेवा करने में कभी धन कम नहीं होता यह तो भगवान के समान हैं। यह सौभाग्या की बात है अिक वह अपनी नातिन प्रियांशी का जन्म दिवस पर हर वर्ष वृद्ध व असहायजनों के साथ जन्म दिवस मनाते हैं। इस मौके पर दीपू पोरवाल, राहुल साहू, सुलखान यादव, रब्बू यादव, सचिन, आनंद, मोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment