रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में गुप्त नवरात्र पर नगर के प्राचीन बड़ी माता मंदिर पर सुंदरकांड का अनुष्ठान कर माता की चुनरी स्थापित की गई। समापन पर 10 फरवरी को 151 मीटर चुनरी और 351 कलश यात्रा का आयोजन होगा।
नगर में अपने धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने में चर्चित मां नवदुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के हर साल गुप्त नवरात्र के पर्व पर माता की चुनरी कलश पदयात्रा का आयोजन करते हैं। गुप्त नवरात्र के पहले दिन से ही धार्मिक कार्यक्रमों की आयोजन की शुरूआत हो जाती है। जिसमें बड़ी माता मंदिर पर सुंदरकांड का अनुष्ठान कर आचार्य प्रभुदयाल चंसौलिया ने नगर के ऐतिहासिक प्राचीन बड़ी माता मंदिर स्थल पर चुनरी स्थापित कराई। चुनरी व्यवस्थापक पुष्पेंद्र यादव, कलश व्यवस्थापक मानिकचंद्र साहू व दीपक पाटकार ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास में गुप्त नवरात्र होती हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से गुप्त नवरात्र का काफी महत्व है। नव दुर्गा सेवा समिति द्वारा समापन पर 10 फरवरी को 151 मीटर चुनरी एवं 351 कलश पदयात्रा का आयोजन होगा। इसी को लेकर चुनरी की स्थापना की गई है। चुनरी व कलश यात्रा नगर के बड़ी माता मंदिर से महागौरी कामांक्षा देवी मंदिर अकोढ़ी दुबे के लिए निकलेगी। इस मौके पर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, सुंदरकांड व्यवस्थापक सामी गुप्ता, पप्पू राठौर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, श्यामजी गुप्ता, शेखर कुशवाहा, शीतोष गुप्ता, मोनू गुप्ता, बालमुकुंद चौरसिया, मनीष धूसर, हरि विश्नोई, जीतू गुप्ता, दीपू पोरवाल, गोपाल बिश्नोइर्, शिवम गुप्ता, राहुल साहू, श्याम विश्नोई, पुनीत गुप्ता, सहित आदि मौजूद रहे।






