सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व,,भक्तों ने चखा भंडारे का प्रसाद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने पूजा अर्चना की साथ ही भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे को चखा।
नगर के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर बसंत पंचमी का पर्व आयोजित किया गया। सबसे पहले सुबह के समय मंदिर में पुजारी हृदेश नारायण मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई। मंदिर में दिनभर दूर दराज से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते रहे। पुजारी ने बताया कि बसंत पंचमी के बाद से लोगों को खान-पान का ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा पशु पक्षियों की सेवा में भी ध्यान लगाना चाहिए। पशु पक्षियों की सेवा करने से मनुष्य का जीवन उत्तम मार्ग की ओर बढ़ता है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से सत मार्ग पर चलने की अपील की। मंदिर परिसर में साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। बसंत पंचमी पर समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने भंडारे का प्रसाद चखा। इसके अलावा स्कूलों में बसंत पंचमी के पर्व पर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। भंडारे में अनिल तिवारी, शीतला तिवारी, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, पिंटू तिवारी, श्रवण कुमार तिवारी, शिवकुमारी, प्रदीप तिवारी, अशोक तिवारी, रिंकू गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

बड़ी माता मंदिर पर कल से होगा भागवत कथा का आयोजन

जालौन। बड़ी माता मंदिर पर दिनांक तीन फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुबह 10 बजे बड़ी माता मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा का निकाली जाएगी। यह जानकारी गुरूनारायण साहू ने दी है।

Leave a Comment