रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बाइक में तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव के ही दो युवक घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से उच्च संस्थान रेफर किया गया। पिता ने हादसे की सूचना कोतवाली में दी है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा दो गढ़ी निवासी नितेश सिंह (19) पुत्र विजय सिंह व उसका चचेरा भाई सत्यभान सिंह (20) पुत्र रामवीर सिंह किसी काम के चलते जालौन आए थे। रात करीब आठ बजे जब वह जालौन से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी सुढ़ार गांव पर मंदिर के पास उन्हें गांव का ही युवक मनीष सिंह पुत्र रमेश सिंह मिल गया। सड़क किनारे बाइक खड़ी करके वह दोनों गांव के युवक से बातचीत करने लगे। तभी जालौन की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक समेत नितेश सिंह व मनीष सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सत्यभान बाल बाल बच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना नितेश की पिता विजय सिंह ने कोतवाली में दी है।






