रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में हुनर का महासंग्राम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए मील का पत्थर साबित होती हैं। समय समय पर ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि कृपा शंकर खत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों की प्रतिभा को उजागर करती हैं बल्कि यह हमें अपने ज्ञान और समझ को विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। डॉ. मुकेश साहनी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। अधिवक्ता जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि बच्चों की मेहनत और लगन से ही उन्हें सफलता मिली है। इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते रहें। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में अपने ज्ञान को बढ़ाने की प्रेरणा मिलती रहती है और वो पूरी लगन से पढ़ाई करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. हरेंद्र सिंह राजपूत प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में शीर्ष तीन विजेता छात्रों में अमन गुप्ता, सचिन गुप्ता व प्रांजल कुशवाहा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी नगर अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी, पर्यवेक्षक डॉ. संगीता मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, अभिषेक पुरवार, मंजेश कुशवाहा, पूनम पांचाल, फायजा खान, नीलम श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, कुनाल कुशवाहा, संजेश कुशवाहा, प्रीतम कुशवाहा, मु. बिलाल अंसारी, अनुज द्विवेदी, अमित दीक्षित, कन्हैया शर्मा, अखिलेश कुमार, रवि कुमार, हमजा खान, अंशु अवस्थी, गौरव तिवारी, रिया तिवारी, गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।






